हैदराबाद में टायर दुकान में भयंकर आग, करोड़ों का हुआ नुकसान, कलेक्टर ने अग्नि सुरक्षा ऑडिट के दिए आदेश

Nov 29, 2025 - 12:38
 0
हैदराबाद में टायर दुकान में भयंकर आग, करोड़ों का हुआ नुकसान, कलेक्टर ने अग्नि सुरक्षा ऑडिट के दिए आदेश

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के तेजी से विकसित हो रहे उपनगरों में एक बार फिर आग का प्रकोप देखने को मिला है. मेडचल जिले के पेट बाजीराबाद इलाके में शनिवार सुबह को सौचित्रा सेंटर के निकट स्थित एक टायर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. स्थानीय निवासियों के अनुसार दुकान में भंडारित सैंकड़ों पुराने और नए टायरों के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आस-पास का इलाका धुंध और काले धुएं से घिर गया. 

प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक दुकान मालिक को करीब दो करोड़ रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसमें टायरों के अलावा वाहन एक्सेसरी और उपकरण भी जलकर राख हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की. पेट बाशीराबाद थाने की पेट्रोलिंग यूनिट ने सबसे पहले अलर्ट जारी किया, जिसके बाद मेडचल फायर स्टेशन से दो फायर इंजन घटनास्थल पर पहुंचे.

जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ
फायर अधिकारी के. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि आग लगने का समय करीब सुबह 5:30 बजे का था. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रिकल वायरिंग की खराबी संभावित कारण लग रही है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. उन्होंने कहा कि टायरों की ज्वलनशील प्रकृति के चलते आग तेजी से फैली, लेकिन किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. फायर फाइटर्स ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. 

जिला कलेक्टर ने क्या कहा
पेट बाशीराबाद कुतबुल्लापुर मंडल के अंतर्गत आता है और यहां ऑटो मोबाइल से जुड़े कई कारोबार फल-फूल रहे हैं. सुचित्रा सेंटर एक व्यस्त चौराहा है, जहां रोजाना सैंकड़ों वाहन गुजरते हैं. दुकान मालिक, जिनका नाम गोपीचंद बताया जा रहा है, ने बताया कि उनकी दुकान 'राधा टायर्स' के नाम से जानी जाती है और यह पिछले 10 वर्षों से संचालित हो रही थी. सभी स्टॉक नष्ट हो गया और बीमा क्लेम का इंतजार है, लेकिन नुकसान इतना बड़ा है कि व्यवसाय फिर पटरी पर लाने में समय लगेगा. 

मेडचल के जिला कलेक्टर ने आदेश दिया है कि इलाके में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराया जाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें बीमा फ्रॉड की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Delhi Blast Case: कमरा नंबर 22, 18 लाख कैश और..., आतंकी शाहीन की अलमारी ने खोला बड़ा राज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.