विराट कोहली और रोहित शर्मा क्या नहीं खेलेंगे 2027 का विश्वकप, BCCI ने फैन्स को दे दी बड़ी जानकारी

Jul 16, 2025 - 11:09
 0
विराट कोहली और रोहित शर्मा क्या नहीं खेलेंगे 2027 का विश्वकप, BCCI ने फैन्स को दे दी बड़ी जानकारी

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद यह अटकले तेज हो गई कि क्या वो दोनों स्टार खिलाड़ी 2027 में विश्वकप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसपर बयान दिया है और तस्वीर साफ कर दी है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि दोनों खिलाड़ी 2027 में होने वाले विश्वकप के लिए उपलब्ध हैं.

रोहित-विराट के भविष्य पर बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने 7 मई, 2025 को टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था, इसमें उन्होंने बताया था कि वह वनडे फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे. विराट कोहली ने भी हाल ही में कहा कि वह चाहते हैं कि 2027 वर्ल्ड कप तक खेले. टी20 से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके इन दोनों दिग्गजों के वनडे करियर पर भी खूब चर्चा हो रही है.

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लंदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रोहित और विराट, दोनों वनडे खेलने के लिए उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा, "हम सबको भी रोहित और विराट की कमी होती है लेकिन रिटायरमेंट का फैसला उनका खुद का था."

BCCI की है ये पॉलिसी

राजीव शुक्ला ने कहा, "BCCI की ये पॉलिसी है कि हम कभी किसी प्लेयर को ये नहीं कहते कि कब किस फॉर्मेट से संन्यास लेना चाहिए. ये पूरी तरह खिलाड़ी पर ही निर्भर करता है. टेस्ट से रिटायरमेंट का फैसला इन दोनों खिलाड़ियों ने खुद लिया था."

रोहित-विराट का अंतर्राष्ट्रीय करियर

36 वर्षीय विराट कोहली ने 302 वनडे मैचों में 14181 रन बनाए हैं, इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतकीय पारियां हैं. वह वनडे में दुनिया के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इसके आलावा उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट और 125 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके नाम क्रमश 9230 और 4188 रन हैं.

रोहित शर्मा ने 273 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 11168 रन हैं. इस फॉर्मेट में उन्होंने 32 शतक और 58 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (264) खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं. रोहित ने 67 टेस्ट और 159 टी20 मैचों में क्रमश 4301 और 4231 रन बनाए हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.