Watch: तेज रफ्तार कार ने कुचल दिए दो लोग, कमजोर दिल वाले न देखें लाइव एक्सीडेंट का ये वीडियो

Jul 15, 2025 - 11:47
 0
Watch: तेज रफ्तार कार ने कुचल दिए दो लोग, कमजोर दिल वाले न देखें लाइव एक्सीडेंट का ये वीडियो

Rajasthan News: राजस्थान के नागौर शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी में हुआ, जहां पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दो पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया. पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

दूध लेने जा रहे व्यक्ति की मौत

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक सुबह दूध लेने के लिए घर से निकले थे. मृतक की पहचान 45 वर्षीय नाथूराम पुत्र भगवाना राम नायक के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम देवीसिंह पुत्र केवलसिंह (25) है. जैसे ही दोनों संजय कॉलोनी के एक मोड़ पर पहुंचे, अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी और उनके ऊपर से निकल गई. हादसा इतना भीषण था कि लोग मौके पर ही दहल गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

कार के नंबर के आधार पर जांच शुरू

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया. हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही नाथूराम की मौत हो गई. देवीसिंह का इलाज अभी जोधपुर में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. फुटेज में कार का नंबर और मॉडल साफ नजर आ रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी कार चालक की पहचान कर रही है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में गहरा शोक है और इलाके में मातम पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Watch: नहीं देखा होगा लैंडस्लाइड का ऐसा खौफनाक मंजर, पहाड़ों पर खतरे में है आपकी जान! वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.