IND vs ENG 3rd Test: मोहम्मद सिराज को ICC ने दी सख्त सजा, मैच फीस का पैसा भी काटा, जानिए वजह

Jul 14, 2025 - 16:19
 0
IND vs ENG 3rd Test: मोहम्मद सिराज को ICC ने दी सख्त सजा, मैच फीस का पैसा भी काटा, जानिए वजह

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मोहम्मद सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. सिराज को ये सजा चौथे दिन बेन डकेट के विकेट पर सेलिब्रेशन के लिए लिए दी गई, जिसका वीडियो आप यहां देख सकते हो. 

आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि, "सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है, जो "किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर उसकी भाषा, व्यवहार या हाव-भाव का अपमान करने या आक्रामक प्रतिक्रिया भड़काने" से संबंधित है."

मोहम्मद सिराज को किस बात की सजा मिली

विकेट लेने के बाद सिराज ने अपने फॉलो-थ्रू में बल्लेबाज के पास जाकर जश्न मनाया और जब बल्लेबाज बेन डकेट लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम की ओर वापस जाने लगे, तो उन्होंने उनसे कांटेक्ट किया. सिराज का कंधा डकेट डकेट के कंधे से टकराया था.

बेन डकेट को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज

जुर्माने के अलावा, मोहम्मद सिराज के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है. 24 महीने में यह सिराज का दूसरा अपराध था, मतलब उनके 2 डिमेरिट अंक हो गए हैं.

जब किसी खिलाड़ी के 24 महीनों की अवधि में चार या उससे ज़्यादा डिमेरिट अंक हो जाते हैं तो इन्हे निलंबन अंकों में बदला जाता है और प्लेयर पर प्रतिबंध भी लग जाता है.

आज तीसरे टेस्ट का निर्णायक दिन

लॉर्ड्स पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का आज निर्णायक दिन है. भारत को जीत के लिए 135 रन और चाहिए, चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए. केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.