मुंबई में 2.5 लाख चूहों को मारने का दावा, जांच के आदेश, क्या है पूरा सच? आशिष शेलार ने उठाए सवाल

Jun 26, 2025 - 12:02
 0
मुंबई में 2.5 लाख चूहों को मारने का दावा, जांच के आदेश, क्या है पूरा सच? आशिष शेलार ने उठाए सवाल

Maharashtra News: पिछले छह महीनों में मुंबई में 2 लाख 50 हजार चूहों को मारने का दावा भले ही बृहन्मुंबई महानगरपालिका कर रही हो, लेकिन यह पूरी बात बेहद संदिग्ध लगती है. इसलिए पिछले तीन महीनों के अभियान की जांच की जाए, मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशिष शेलार ने मनपा प्रशासन को ऐसे निर्देश दिए.

मनपा का कहना है कि पिछले 6 महीनों में 2.5 लाख चूहों का खात्मा किया गया है. 1 जून से 21 जून तक के दौरान जहर की गोलियों से मारे गए चूहों की संख्या 1,741 और पिंजरे से पकड़े गए चूहों की संख्या 2,015 है. मुंबई के 17 वार्डों में 17 एजेंसियां यह काम करती हैं, जबकि पिंजरे लगाकर चूहे पकड़ने का काम मनपा के कर्मचारी करते हैं. लेकिन यह संपूर्ण आंकड़ा संदेहास्पद लग रहा है.

आशिष शेलार ने दिया निर्देश
वास्तव में कितने चूहे मारे गए? कहां फेंके गए? कितने क्षेत्रों में यह कार्रवाई हुई? क्या इसका कोई वीडियो या रिकॉर्डिंग किया गया? इन सभी बातों की पिछले तीन महीनों की जांच की जाए, ऐसा निर्देश मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आशिष शेलार ने दिया.

उन्होंने यह भी कहा कि वे कई वर्षों से मनपा में नगरसेवक, विधान परिषद में विधायक और तीन बार विधानसभा के विधायक के रूप में मुंबई में काम कर रहे हैं, लेकिन कभी इतने बड़े पैमाने पर चूहे मारने की कोई कार्रवाई देखी या सुनी नहीं.

आशीष शेलार ने कहा कि कभी यह भी नहीं देखा कि कहीं पिंजरे लगाए गए हों. इसलिए, यह संपूर्ण मामला संदिग्ध प्रतीत होता है और इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ऐसे निर्देश शेलार ने अतिरिक्त आयुक्त को दिए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.