सस्ता नहीं, समझदारी! जानिए ₹20,000 के अंदर मिलने वाले बेस्ट Smart TV ऑप्शंस

Jun 20, 2025 - 17:40
 0
सस्ता नहीं, समझदारी! जानिए ₹20,000 के अंदर मिलने वाले बेस्ट Smart TV ऑप्शंस

अगर आप अपने घर के लिए एक नई स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं और आपका बजट ₹20,000 तक है, तो अब किफायती दाम में भी बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं. ये टीवी न सिर्फ दमदार पिक्चर क्वालिटी और शानदार साउंड देते हैं, बल्कि OTT ऐप्स जैसे Netflix, YouTube और Prime Video भी आसानी से चला सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन स्मार्ट टीवी ऑप्शंस जो आपके बजट में पूरी तरह फिट बैठते हैं.

हमारे चुनिंदा टॉप 5 स्मार्ट टीवी

1. Haier 32 इंच HD Ready Smart Google TV (LE32W400G-N)

इस टीवी की कीमत ₹13,490 में. इसमें आपको Google TV का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप Netflix, YouTube जैसे ऐप्स आसानी से चला सकते हैं. Dolby Audio और MEMC टेक्नोलॉजी की वजह से साउंड और वीडियो क्लैरिटी काफी शानदार मिलती है. यह टीवी छोटे कमरे या बेडरूम के लिए एकदम सही है.

2. Samsung 32 इंच HD Ready Smart LED TV (UA32T4380AKXXL)

मात्र 12,490 में खरीदा जाने वाला सैमसंग का यह स्मार्ट टीवी Tizen OS पर चलता है, जिससे ऐप्स चलाना बहुत आसान होता है. इसकी डिस्प्ले क्वालिटी तेज और क्लियर है, जिससे हर सीन जीवंत लगता है. छोटे कमरे के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

3. Mi Xiaomi 32 इंच HD Ready Google Smart TV (L32MA-AIN)

इस टीवी की कीमत  ₹11,990 है. Xiaomi का यह स्मार्ट टीवी Google Assistant के साथ आता है, जिससे आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं. पिक्चर क्वालिटी साफ और रंगीन है, जिससे मूवी और शोज़ देखने का मजा दोगुना हो जाता है.

4. Toshiba 43 इंच Full HD Smart Android TV (43V35MP)

अगर आप बड़ी स्क्रीन की तलाश में हैं, तो Toshiba का यह 43 इंच वाला टीवी आपके लिए परफेक्ट है. Full HD डिस्प्ले हर सीन को शानदार और सिनेमाटिक बनाता है. Android TV होने की वजह से सभी ऐप्स आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं. इसकी कीमत 19,999 रुपये है.

5. Acer 40 इंच Full HD Smart Google TV (AR40FDIGU2841AT)

Acer का यह टीवी 40 इंच की बड़ी स्क्रीन और Full HD क्वालिटी के साथ आता है. Google TV के चलते इसमें OTT ऐप्स का इस्तेमाल बेहद आसान है. यदि आप घर पर थिएटर जैसा अनुभव चाहते हैं तो यह एक दमदार विकल्प है.

₹20,000 के बजट में अब अच्छे ब्रांड्स से बेहतरीन स्मार्ट टीवी मिलना आसान हो गया है. ये टीवी न सिर्फ देखने में शानदार हैं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स के साथ आपकी एंटरटेनमेंट की दुनिया को और मजेदार बना देते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Barwara Patrika Barwara Patrika is a Hindi newspaper published and circulated in Jaipur , Ajmer , Sikar, Kota and Sawaimadhopur . Barwara Patrika covers news and events all over from India as well as international news, it serves the Indian community by providing relevant information.